आदमखोर जंगली जानवर ने ताबड़तोड़ तीन लोगों पर किया हमला

नानपारा/ बहराइच। अभी कुछ ही दिन पहले कैसरगंज क्षेत्र में दुर्दांत भेड़िया मर गया जिससे कुछ शांति क्षेत्र वालों को मिली , लेकिन आदम खोर जंगली जानवर ने अपना अड्डा बदलकर अब नानपारा की तरफ रुख किया। फिर नानपारा क्षेत्र के मसूदपुर गांव में आदमखोर जंगली जानवर ने लगातार तीन लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें महिला व पुजारी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी अनुसार गन्ने के खेत में चारा लेने गई महिला पर आदमखोर जंगली जानवर ने हमला किया तो उसके देवर ने बचाई जान। घर से नहा कर निकले पुजारी पर भी जंगली जानवर ने हमला कर पुजारी को गंभीर रूप घायल कर दिया तो पुजारी को बचाने आए भाई पर भी जंगली जानवर ने हमला किया , हमले में भाई भी हुए घायल। घायल होने वालों में 48 मोहन लाल, 42 वर्षीय अमरीका प्रसाद,54 वर्षीय महिला केसरानी भी रही। घायलों का मेडिकल कॉलेज बहराइच में इलाज चल रहा है। जंगली जानवर के अचानक हुए हमले से क्षेत्र में भाई का माहौल व्याप्त है लोग डरे हुए हैं।




