हास्य कवि सम्मेलन ‘झुनझुना’ के साथ होलिकोत्सव का समापन, देर रात तक गूंजती रहीं तालियां

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। बहराइच होली समिति (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित होलिकोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के घंटाघर प्रांगण में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन ‘झुनझुना’ का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने हास्य, व्यंग्य और ओजपूर्ण काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार शाम लखनऊ से आईं कवयित्री हेमा पांडेय द्वारा मां शारदे की वंदना से किया गया। इस अवसर पर होली समिति की ओर से सभी आमंत्रित कवियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। शाम होते ही दूर-दराज से आए श्रोताओं से घंटाघर प्रांगण खचाखच भर गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी निशा शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन रीवा (मध्य प्रदेश) से आए कवि अमित शुक्ला ने किया। कोटा से आए कवि भूपेंद्र राठौर ने अपनी पंक्तियोंकृ “अब रावलपिंडी, ढाका दोनों कायदे में हैं, ट्रंप मरे या खमनोई भारत फायदे में है३” सुना कर खूब तालियां बटोरीं। बाराबंकी के हास्य-व्यंग्य कवि प्रदीप महाजन ने कहाकृ “निज कार्य की हर योजना अब टालनी होगी, और धूल पशु बाजारों की खंगालनी होगी, बच्चों को मिले शुद्ध दूध इसलिए मित्रों, अध्यापकों को भैंस भी अब पालनी होगी।” दिल्ली से आए हास्य कवि सुनहरी लाल ‘तुरन्त’ ने अपनी चुटीली प्रस्तुति से माहौल को खुशनुमा बना दियाकृ “साज बिना हर राग अधूरा लगता है, बिन कोयल के बाग अधूरा लगता है, होली कितने ही लोगों से खेलो, पर बिना भाभी के फाग अधूरा लगता है।” लखनऊ की कवयित्री हेमा पांडेय ने राधा-कृष्ण पर आधारित भावपूर्ण पंक्तियां सुनाकर श्रोताओं को भावुक कर दियाकृ “धूप में धूप से सांवरी हो गई, वेदना से विकल बांसुरी हो गई, कृष्ण मथुरा से वापस जो आए नहीं, याद में राधिका बावरी हो गई।” महेश्वर (मध्य प्रदेश) के कवि नरेन्द्र अटल ने अपनी ओजपूर्ण कविताकृ “मातृभूमि की गौरवगाथा जीवन भर हम गाएंगे३ इसकी माटी और रक्त का जन्म-जन्म का नाता है, गोत्र हमारा राष्ट्र धर्म, कुलदेवी भारत माता है।” सुना कर श्रोताओं में देशभक्ति का जोश भर दिया। कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष दीपक प्रकाश सोनी ‘दाऊ जी’ ने सभी कवियों, अतिथियों, श्रोताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महामंत्री सुमित खन्ना, हेमंत मिश्रा, उमाकांत शुक्ला, राघवेंद्र नाथ गुप्ता, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन गोयल, शिव शरण कसेरा, आनंद कुमार, अमित टंडन, कन्हैया सोनी, आशीष कंसल, हेमा निगम, मनोज मिर्ची, सत्येंद्र रस्तोगी, राजेश रस्तोगी, कृष्ण गोपाल तायल, सुधाकर मिश्रा, योगेंद्र श्रीवास्तव, मनीष रस्तोगी सहित सैकड़ों लोग देर रात तक कार्यक्रम में मौजूद रहे।



