गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

अस्पताल के मरीजों, वृद्धा आश्रम में किया फल का वितरण

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी और भाजपा के नगर महामंत्री आशीष उर्फ कल्लू बाबा के नेतृत्व में व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मनीष गुप्ता के जन्म दिन पर जिला और महिला अस्पताल, वृद्धा आश्रम में फल वितरित किया गया। भाजपा नेता राधेश्याम कमलापुरी ने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मनीष गुप्ता के सुदीर्घ स्वस्थ जीवन की कामना करते हुये कहा कि वे लगातार व्यापारी हितों के कल्याण के लिये सक्रिय रहते हैं। फल वितरण में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव निगम, प्रमुख अधीक्षक खालिद रिजवान, ललिता के साथ ही भाजपा नेता राम कुमार साहू, दीपक गुप्ता, विनोद चौरसिया, ज्ञानू मद्धेशिया, आकाश सोनकर, अशोक गुप्ता, विक्की मोदनवाल, राजन सोनी, शुभम गुप्ता, बहरैची, मनोज शर्मा के साथ ही अनेक लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!