गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

नव प्रशिक्षित पुलिस उपाधीक्षक प्रियंका यादव को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर स्टार व बैज लगाकर किया सम्मानित

बहराइच। पुलिस उपाधीक्षक प्रियंका यादव द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर उत्तर प्रदेश पुलिस अकादमी, मुरादाबाद से अपना अकादमिक प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात जनपद बहराइच में व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु दिनांक 06.11.2024 को आगमन हुआ था। अपने व्यवहारिक प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने जनपद के विभिन्न कार्यालयों एवं शाखाओं में नियुक्त रहते हुए प्रशासनिक कार्यों की व्यावहारिक समझ विकसित की, साथ ही जनपद के थाना को0नानपारा में स्वतंत्र प्रभार में अपनी सेवा प्रदान करते हुए ड्यूटी में विभिन्न चुनौतियों का सामना कर कुशलतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। आज दिनांक 01.05.2025 को व्यावहारिक प्रशिक्षण पूर्ण होने पर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा उन्हें स्टार व बैज लगाकर उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना की गयी । इसके उपरान्त पुलिस कार्यालय बहराइच में उपाधीक्षक प्रियंका यादव के महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ स्थानान्तरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर, कार्यकाल के दौरान उनके पदीय कर्तव्यों के निर्वहन की सराहना की गयी, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन राज सिंह, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह, स्वामी रवि गिरि जी महराज महामण्डलेश्वर सिद्धनाथ मंदिर व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!