गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जूनियर विद्यालय के शिक्षकों को मिला टैबलेट

डुमरियागंज। डुमरियागंज विकासखंड के जूनियर विद्यालय में तैनात शिक्षकों को टैबलेट वितरित किया गया। शुक्रवार को वितरण कार्यक्रम में कुल 41 विद्यालयों के शिक्षकों को टैबलेट मिला। जबकि इससे पूर्व प्राथमिक स्तर पर तैनात शिक्षकों को टैबलेट बांटा गया था। शुक्रवार को आयोजित वितरण कार्यक्रम में एमआईएस प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि डुमरियागंज विकासखंड के कुल 41 जूनियर विद्यालय में दो शिक्षकों को टैबलेट दिया गया है। टैबलेट प्राप्त करने के बाद शिक्षक अपने समस्त कार्य को टैबलेट के माध्यम से संपादित करेंगे। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज संजय कुमार ने बताया कि बीते वर्ष प्राथमिक स्तर पर सभी विद्यालयों में दो शिक्षकों को टैबलेट दिया गया था। इस बार जूनियर विद्यालय के शिक्षकों को टेबलेट वितरित किया जाना था। उन्होंने आगे बताया कि सभी शिक्षक सुरक्षित तरीके से अपने विद्यालय से संबंधित कार्यों को टैबलेट के माध्यम से पूर्ण करेंगे। उन्होंने नामांकन के संबंध में बताया कि नामांकन प्रक्रिया सभी विद्यालयों में गतिमान है सभी शिक्षक संबंधित ग्राम पंचायत में डोर टू डोर जाकर नामांकन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। टेबलेट वितरण के दौरान नसीम अहमद, आशा गुप्ता, रानी पाल, विजय श्रीवास्तव, अमित मिश्रा, शिवेश पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!