गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : बाढ़ का कहर: बाढ़ के पानी में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाजार सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत उसका बाजार अंतर्गत शिवाजी नगर वार्ड में रविवार को दोपहर में कूड़ा नदी के बाढ़ के पानी में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिवाजी वार्ड, उसकी निवासी अर्जुन साहनी उर्फ कोईल का 11 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु नौखनिया बांध पर गांव के एक अन्य छोटे बच्चे के साथ दोपहर में गया था। शिवाजी वार्ड के समीप कूड़ा नदी के बंधे के किनारे बाढ़ की पानी में उसकी डूबने से मौत हो गई। मृतक बालक के साथ में रहा बालक गांव में आकर बताया ग्रामीण मौके पर गए। तब तक बालक की मौत हो गई थी। इस घटना के संबंध में एसओ चंदन कुमार मौके पर पहुंचे। इन्होंने बताया कि परिजन के कहने पर आवश्यक कारवाई के बाद शव को सौप दिया गया।

Related Articles

Back to top button