उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
मिलावटी खाद्य पदार्थों एवं पीसे खुले मसालों की बिक्री न करने के लिए जागरूक किया गया

सिद्धार्थ नगर। आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवं जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में दिनांक 19.06.2025 एवं 20.06.2025 को फूड सेफ्टी ऑन व्हील के द्वारा डुमरियागंज बाजार एवं बर्डपुर बाजार में 27 भिन्न भिन्न खाद्य पदार्थों का मौके पर ही जांच की गई, जिसमें 24 खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप पाए गए। खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, मिलावटी खाद्य पदार्थों एवं पीसे खुले मसालों की बिक्री न करने हेतु जागरूक किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय प्रकाश तथा नीरज कुमार चौधरी के द्वारा फूड सेफ्टी ऑन व्हील का संचालन किया गया।



