उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
यूटा सिद्धार्थनगर ने विद्यालय समय परिवर्तन के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा सिद्धार्थनगर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार मिलकर छात्रहित में विद्यालय समय परिर्वतन हेतु मांग पत्र सौंपा गया जिसपर तत्काल संज्ञान लेकर बीएसए ने कहा की आज ही जिलाधिकारी महोदय के समक्ष पत्रावली प्रस्तुत की जाएगी। कुछ शिक्षको के एक दिन की वेतन कटौती , पुस्तक वितरण की व्यवस्था सुचारू रूप से करने तथा तेजी लाने पर आदि मुद्दों पर वार्ता हुआ जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बिंदुवार डायरी पर नोट किया और अति शीघ्र समस्या को समाधान करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन कार्यक्रम में जिला संरक्षक हरिमोहनसिंह श्रीनेत, जिला अध्यक्ष अभय कुमार पांडेय, जिला महामंत्री प्रकाश नाथ त्रिपाठी उपस्थित रहें।




