गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

आशीष शिव सेना जिला प्रमुख, ऋषभ युवा सेना प्रमुख, अनामिका भवानी सेना जिला प्रमुख घोषित

बस्ती। सोमवार को नवरात्रि के प्रथम दिन शिव सेना की बैठक जिला प्रभारी प्रमोद पाण्डेय की अध्यक्षता में अमहट घाट के निकट स्थित सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में शिव सेना को मजबूत करने के साथ ही सर्व सम्मत से पदाधिकारियों की घोषणा की गई। शिव सेना जिला प्रभारी प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि आशीष गुप्ता शिव सेना जिला प्रमुख, दिलीप दूबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चन्द्रमणि त्रिपाठी उपाध्यक्ष, चन्दन गुप्ता मंत्री, गौरव गुप्ता नगर अध्यक्ष, पंकज त्रिपाठी नगर महामंत्री, ऋषभ शुक्ल युवा सेना प्रमुख, हिमांशु चौबे युवा सेना जिला मंत्री, अनामिका दूबे को भवानी सेना जिला प्रमुख, मालती देवी जिला उपाध्यक्ष, उर्मिला देवी, आशा देवी, गीता देवी जिला मंत्री, मुराती देवी उपाध्यक्ष, चन्द्रावती देवी जिला संयोजक, राना पुनीत को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला प्रमुख घोषित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल चौधरी, पंकज पाण्डेय, गौरव गुप्ता, मोहन सोनी, लवकुश कुमार, रितेश कुमार, अमित सोनी, धर्मेन्द्र सोनी, विश्वनाथ वर्मा, अधिकांश गुप्ता, ऋषभ श्रीवास्तव, आलोक रंजन, अभिषेक कुमार, बलराम प्रजापति, अनिल प्रजापति, चन्दन गुप्ता, मालती ेदेवी, गीता देवी, चन्द्रावती देवी, अलका, उर्मिला, सुमन देवी, फूलमती ेदेवी, प्रभावती देवी, लक्ष्मी देवी के साथ ही अनेक शिव सैनिक शामिल रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!