गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पूर्व मंत्री स्व0 दिनेश सिंह की मनायी गयी 16वीं पुण्यतिथि

इस दौरान विकास पुरुष स्व0 दिनेश सिंह द्वारा कराये गये विकास कार्यों को भी किया गया याद किया

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ अन्तर्गत चिल्हियां के दिनेश नगर स्थित पूर्व प्रत्याशी विधानसभा शोहरतगढ़ उग्रसेन सिंह के आवास के बगल में मंगलवार को पूर्व मंत्री व विकास पुरुष स्व0 दिनेश सिंह की 16वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया हुआ, जिसमें जनपद के दिग्गज सपाईयों सहित विधानसभा के सपाई, कार्यकर्ता व क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर पूर्व मंत्री स्व0 दिनेश सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आखों से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने विकास पुरुष पूर्व मंत्री स्व0 दिनेश के द्वारा कराये गये विकास कार्यों को भी याद किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दिनेश सिंह ने अपने पूरे जीवन काल में क्षेत्र की जनता के हितों के लिए संघर्ष करते रहे। क्षेत्र में पहली बार विकास की गंगा स्व0 दिनेश सिंह ने ही बहाई थी। उन्होंने मंत्री कार्यकाल में तमाम सड़कें, पुल का निर्माण कराया और गांव-गांव बिजली पहुंचाई। क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने वाले पूर्व मंत्री स्व0 दिनेश सिंह को विकास पुरुष का नाम जनता ने दिया। स्व0 दिनेश सिंह जीवन भर क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सदैव शामिल रहे। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर वे क्षेत्र की जनता के हृदय सम्राट बन गये और अमर हो गये। ऐसे विकास पुरूष के पुण्यतिथि में शामिल होना बड़े ही सौभाग्य की बात है। कार्यकर्ताओं को उनका अनुसरण करते हुए जनता के हितों के लिए काम करने की आवश्यकता है। स्व0 दिनेश सिंह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा संघर्ष करने को तैयार रहते थे। यह अच्छी बात है कि स्व0 दिनेश सिंह के पुत्र व पूर्व प्रत्याशी विधानसभा शोहरतगढ़ उग्रसेन सिंह भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहे हैं और विकास के लिए तत्पर हैं। इन्द्रासना त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व मंत्री स्व0 दिनेश सिंह के विकास कार्यों को क्षेत्र की जनता कभी भूल नहीं पायेगी। वे क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर थे। उनके चले जाने से क्षेत्र का विकास जैसे रूक सा गया है। उनके द्वारा क्षेत्र में किया गया विकास कार्य लोगों के लिए मिशाल है, इसलिए लोग उन्हें विकास पुरुष के नाम से जानते हैं। वे क्षेत्र की जनता के दिलों में आज भी हैं। जब-जब भी कहीं विकास कार्यों का नाम आयेगा तो विकास पुरुष पूर्व मंत्री स्व0 दिनेश सिंह का नाम सदैव सबसे पहले लिया जायेगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री स्व0 दिनेश सिंह के पुत्र व पूर्व प्रत्याशी विधानसभा शोहरतगढ़ उग्रसेन सिंह ने विकास पुरुष पूर्व मंत्री स्व0 दिनेश सिंह की पुण्यतिथि पर उपस्थित सभी लोगों का आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि मेरे पिताजी जुझारू व संघर्षशील प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उनका जनता से दिली लगाव था। किसी को अपना बना लेना उनकी खासियत थी। उनके द्वारा क्षेत्र में किया गया विकास कार्य लोगों के लिए मिशाल है। वह क्षेत्र के विकास के लिए किसी भी हद तक जाते थे। उसी का नतीजा था कि उनके कार्यकाल में शोहरतगढ़ विधानसभा का चौमुखी विकास हुआ। साथ ही उन्होने कहा कि स्व0 दिनेश सिंह ने क्षेत्र में विकास की जो अमिट छाप छोड़ी है उसे जनता कभी नहीं भुला सकती। स्व0 दिनेश सिंह बिना किसी भेदभाव के जनता के हितों के लिए सदैव तत्पर रहे। स्व0 दिनेश सिंह के छोटे पुत्र डॉ0 जितेन्द्र सिंह ने अपने पिता की स्मृति में श्दिनेश मेमोरियल हॉस्पिटलश् की स्थापना की है, जहां गरीबों और जरूरतमन्दों को निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जाती है। उन्होंने कहा कि पिताजी हमेशा गरीबों और पीड़ितों की सेवा को राजनीति से बड़ा धर्म मानते थे। हम उसी राह पर चल रहे हैं। पुण्यतिथि कार्यक्रम का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालजी यादव व संचालन विधानसभा अध्यक्ष हरि नरायन यादव ने किया। इस अवसर पर मुरली मिश्र, इब्राहिम बाबा, अम्बिकेश श्रीवास्तव, विनोद सावन्त, प्रदीप पथरकट्ट, सोमई यादव, बेचई यादव, राम विलास, बबलू पाण्डेय, इदरीश राईनी उर्फ पटवारी, निसार बागी, निसार अहमद वीरेन्द्र तिवारी, हरिराम भारती, गुडडू सिंह, सोनू सिंह, विजय प्रताप सिंह, रवि चौधरी, अमरेन्द्र सिंह, मदन मोहन सिंह, विक्रम यादव, बलराम चौरसिया, राजेश सिंह, अंकित त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, विक्रम यादव, असफाक अहमद, विक्की सिंह, अजय चौधरी, विवेक पाण्डेय, खुर्शीद अहमद, अफजल अंसारी, महबूब, रामू यादव, आदि सहित भारी संख्या में सपा समर्थक मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!