गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

ग्राम पंचायत खदगौरा:सचिवालय से नहीं मिल रहा सरकारी लाभ, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

बलरामपुर। पचपेड़वा विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खदगौरा के ग्रामीण आज भी सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। पंचायत सचिवालय मौजूद होने के बावजूद लोगों को बुनियादी सुविधाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे ग्रामीणों में गहरी नाराज़गी और आक्रोश व्याप्त है। पेंशन योजना ठप दृ वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजना के लाभार्थियों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। आवास योजना अधार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र होने के बावजूद कई गरीब परिवार अब भी झोपड़ियों और कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिवालय का कामकाज सिर्फ कागजों तक सीमित है। योजनाओं का लाभ चुनिंदा लोगों तक ही पहुँचता है, जबकि अधिकांश पात्र लोग दर-दर भटक रहे हैं। उनका कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी और पंचायत कर्मियों की लापरवाही के कारण विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं आक्रोश बढ़ता जा रहा है ग्रामीणों ने पंचायत सचिवालय पर कई बार अपनी समस्याएँ उठाईं, लेकिन समाधान नहीं मिला। अब उनका धैर्य जवाब देने लगा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन कर जिला मुख्यालय तक अपनी आवाज़ पहुँचाएंगे।
ग्रामीणों की मांग
पंचायत सचिवालय की कार्यप्रणाली की जांच हो, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो, सभी पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!