गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : जिला अधिवेशन तथा काव्य गोष्ठी का आयोजन सम्पन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। सम दृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) जो दिव्यांगों के प्रति समर्पित संस्था है का जिला अधिवेशन तथा काव्य गोष्ठी का आयोजन आज दिनांक 26 फरवरी 2023 को मधुबेनिया स्थित बाल आश्रम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सक्षम संस्था के द्वारा दिव्यांगों के पुनर्बलन पुनर्वास तथा आत्म निर्भर बनाए जाने के दिशा में किए जा रहे तमाम प्रयासों के बारे में विस्तृत रूपरेखा रखा गया तथा उपस्थित कवियों ने अपने काव्य रचनाओं से दिव्यांग बच्चे बच्चियों का उत्साहवर्धन भी किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सक्षम के प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर शिव शंकर शाही ने दिव्यांगों के लिए दिव्यांग सहायता केंद्र की स्थापना तथा उसकी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। सक्षम के प्रांत सचिव प्रमोद दुबे ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर गोरक्ष प्रांत के 10 जिले में चलने वाले सक्षम के अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री सुजीत जयसवाल जी ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके द्वारा दिव्यांगों के प्रति सेवा भाव तथा किए जा रहे कार्यों की सराहना किया। सुजीत जयसवाल ने बताया कि व्यक्ति शरीर से दिव्यांग नहीं होता बल्कि मन से होता है दिव्यांगों के अंदर बहुत सारी ऐसी ईश्वरी प्रतिभाएं होती हैं जिससे नावे सिर्फ समाज को अपना योगदान दे सकते हैं बल्कि अपने सामाजिक योगदान से देश को वैश्विक पटल पर गौरवान्वित भी सकते हैं। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ धर्मेंद्र पाल, युवा आदर्श मोनी वर्मा, डॉक्टर अरुण प्रजापति, सिद्धार्थ गौतम, राणा प्रताप सिंह, श्रीधर पाण्डेय, अर्जुन पासवान, नितेश पाण्डेय, कैलाश मणि त्रिपाठी ने भी अपने उद्बोधन से दिव्यांगों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में कवि डॉक्टर जावेद कमाल, अरुणेश विश्वकर्मा, दिलीप द्विवेदी, देवेंद्र प्रताप सिंह, मोनी वर्मा, सलोनी उपाध्याय ने अपने काव्य पंक्तियों के माध्यम से दिव्यांगों का हौसला अफजाई किया। इस अवसर पर बाल आश्रम के संचालक अर्जुन पासवान, पवन कुमार, अभय कुमार, सत्येंद्र सिंह, सिद्धार्थ गौतम, राजेश श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, मेराज अहमद, मनोज कुमार, अजीत पाल, अवधेश यादव, प्रीति गौतम, रेखा वरुण, आशीष सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!