गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

महा-बजट किसानों पर मेहरबान सरकार, गन्ना ₹30 महंगा , मुफ्त बिजली जारी

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा प्रस्तुत 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये के बजट में किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। सरकार का दावा है कि यह बजट प्रदेश के करोड़ों किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। गन्ना किसानों को मिला बड़ा तोहफा सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ने के दाम में ₹30 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस निर्णय से किसानों को लगभग ₹3000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ मिलने का अनुमान है। सरकार के अनुसार मौजूदा कार्यकाल में अब तक ₹3,04,321 करोड़ का रिकॉर्ड गन्ना भुगतान किया जा चुका है सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली जारी खेतों की सिंचाई हेतु नलकूपों पर मुफ्त बिजली आपूर्ति की योजना जारी रखी गई है, जिससे खेती की लागत में कमी आएगी। साथ ही लखनऊ के गोमतीनगर में आधुनिक किसान एग्री हब स्थापित करने की घोषणा की गई है, जहां किसानों को फसल की मार्केटिंग और उचित मूल्य की सुविधा मिलेगी। फसलों की खरीद पर बड़ा भुगतान सरकार ने किसानों को क्ठज् के माध्यम से बड़े पैमाने पर भुगतान कियाकृ गेहूं खरीदरू ₹2,512 करोड़ धान खरीदरू ₹9,710 करोड़ से अधिक बाजरा खरीदरू 54 हजार किसानों को ₹595 करोड़ किसान सम्मान निधि में रिकॉर्ड ट्रांसफर दिसंबर 2025 तक प्रदेश के 3.12 करोड़ किसानों के खातों में ₹94,668 करोड़ सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं। इसे दुनिया की सबसे बड़ी नकद सहायता योजनाओं में शामिल बताया गया है। बीमा और फसली ऋण में राहत फसल बीमारू 62 लाख किसानों को ₹5,110 करोड़ का मुआवजा फसली ऋणरू वर्ष 2025 में 15 लाख से अधिक किसानों को ₹10,257 करोड़ का ऋण वितरित सरकार का कहना है कि यह बजट कृषि क्षेत्र को मजबूत करने, किसानों की लागत कम करने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ तो प्रदेश के कृषि क्षेत्र को बड़ा लाभ मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!