गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्रसिद्ध पत्रकार की याद में हुआ सेमिनार एवं मुशायरा

सिद्धार्थनगर। पिछले दिनों नगर के एक स्थानीय होटल में प्रसिद्ध पत्रकार कुतुबुल्ला की याद में एक सेमिनार और मुशायरे का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम सेमिनार में लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों से आए हुए पत्रकारों ने स्व. पत्रकार कुतुबल्ला की जीवनी पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया की पत्रकार कुतुबुल्ला बढ़नी के दुधवनिया गांव के निवासी थे और उर्दू पत्रकारिता में अपना एक प्रमुख स्थान रखते थे लगभग साल भर पूर्व लखनऊ में उनका आकस्मिक निधन हो गया था। उन्हीं की याद में एख सेमीनार रखा गया जिसमें मौलाना शमीम रहमानी, अब्दुल कयूम, अब्दुल वहाब,राशिद खान आदि ने प्रतिभाग किया। सेमिनार का संचालन मौलाना तौकीर नूर ने किया।तत्पश्चात एक मुशायरे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय शायरों और कवियों के अलावा बस्ती गोरखपुर महाराज महाराजगंज यदि से आए हुए शायरों ने अपनी अपनी रचनाएं पढ़ीं। शायरों में नुसरत अतीक़,डॉ जावेद कमाल,डॉ एफ रहमान, संघ शील झलक, शिव सागर सहर, जावेद सरवर,शादाब शब्बीरी, आफताब आस, नवीन शुक्ला, सलोनी उपाध्याय आदि ने अपनी रचनाएं पढ़ीं। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध शायर डॉ कलीम कै़सर ने और अध्यक्षता इटवा के प्रसिद्ध शायर जमाल कुद्दूसी ने की। कार्यक्रम का संयोजन लखनऊ की नजबुन्निसा मेमोरियल ट्रस्ट ने उर्दू अकादमी लखनऊ के सहयोग से किया। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम के संयोजन में शिवसागर सहर, एड शादाब शब्बीरी और संघशीलझलक ने अपना सहयोग दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!