गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

उ0प्र0 पुलिस के “डिजिटल वॉरियर” अभियान को लेकर जागरुकता कार्यक्रम

बहराइच। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर थाना के निरीक्षक कुलदीप त्रिपाठी, हे0का0 अनिल कुमार, हे0का0 राजू सिंह, म0आ0 रीना शुक्ला द्वारा ष्डिजिटल वॉरियरष् अभियान के अंतर्गत युवाओं को फेक न्यूज और साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने हेतु सैनिक इण्टर कॉलेज नई बस्ती अकबरपुरा, बहराइच में एक महत्वपूर्ण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ; जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उल्लेखनीय है कि जनपद के विभिन्न शिक्षण सस्थानों में साइबर क्राइम के प्रति जागरुक करने हेतु जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ; जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को फेक न्यूज के खण्डन, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता व सोशल मीडिया पर पुलिस के अच्छे कार्यों को प्रचारित करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को डिजिटल वॉरियर बनने के लिए फॉर्म वितरित किए गए ; जिससे कि वह इस अभियान का हिस्सा बन सकें और साइबर क्राइम व फेक न्यूज के खिलाफ सक्रिय रूप से काम कर सकें। छात्रों को साइबर अपराधों और फेक न्यूज़ की रिपोर्टिंग के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें अपने परिवार, मित्रों, इन्फ्लुएन्सर्स को इन अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही युवाओं को इस अभियान में भागीदारी के लिए उत्साहित करते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर ष्डिजिटल वॉरियरष् के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित डिजिटल वॉरियर अभियान का उद्देश्य फेक न्यूज को फैलने से रोकना, साइबर अपराधों को कम करना और महिला सुरक्षा को बढ़ावा देना है जिसके क्रम में बहराइच पुलिस द्वारा युवाओं को प्रेरित कर अभियान को सफल बनाने व साइबर अपराध में कमी लाने हेतु हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!