उल्टा झंडा फहराकर राष्ट्रध्वज का किया गया अपमान
दैनिक बुद्ध का सन्देश
दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। बहराइच जिले में आज एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया जहां पर राष्ट्रध्वज को उल्टा फहरा कर उसका अपमान किया गया जबकि यह झंडा देश के मान सम्मान और खुशी के लिए है लेकिन अपनी कारस्तानी से लोग बाज नहीं आ रहे हैं तथा झंडे का अपमान कर रहे हैं। बहराइच गोंडा रोड पर कोतवाली देहात इलाके में स्थित खन्ना मोटर्स पर उल्टा राष्ट्रीय ध्वज को फहरा कर राष्ट्रीय तिरंगे का भारी अपमान किया गया तथा ध्वजारोहण करते समय भी ध्यान नहीं दिया गया कि राष्ट्रध्वज में सबसे ऊपर केसरिया कलर होता है बीच में व्हाइट कलर होता है तथा नीचे ग्रीन कलर होता है। राष्ट्रध्वज का भारी अपमान किए जाने से यह आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि कैसे हिम्मत हुई की राष्ट्रीय तिरंगे का अपमान किया जाए। तिरंगे को अगर मान सम्मान ना दे पाओ तो अपमान करने का अधिकार नहीं है। अब देखना है कि जिला प्रशासन झंडे का अपमान करने पर कौन सी कार्रवाई करेगा यह चर्चा का विषय है।





