गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लखनउ एंव गोरखपुर जाने से पहले जान ले 14 अप्रैल से छह मई तक निरस्त रहेंगी ट्रेनें

सिद्धार्थनगर। यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के क्रम में पूर्वाेत्तर रेलवे के डोमिनगढ़-गोरखपुर-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन का निर्माण होना है। इस क्रम में – सिद्धार्थनगर रूट से जाने वाली 15 ट्रेन निरस्त रहेगी। रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बढ़नी व नरकटियागंज से 16 अप्रैल से छह मई तक चलने वाली 55040, 55039 बढ़नी नरकटियागंज-बढ़नी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। बढ़नी व गोरखपुर से 14 अप्रैल से छह मई तक चलने वाली 55074, 55073 बढ़नी गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। गोरखपुर व बढ़नी से 23 अप्रैल से छह मई तक चलने वाली 75117, 75118 गोरखपुर बढ़नी-गोरखपुर डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी। नकहा जंगल व गोंडा से 23 अप्रैल से छह मई तक चलने वाली 75107, 75108 नकहा जंगल गोंडा-नकहा जंगल डेमू गाड़ी निरस्त रहेगी। गोरखपुर व बहराइच से 14 अप्रैल से तीन मई तक चलने वाली 05131, 05132 गोरखपुर-बहराइच गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। पनवेल से 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29, 30 अप्रैल व दो, तीन और पांच मई को चलने वाली 15065 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 16, 23, 30 अप्रैल, को चलने वाली 15067 गोरखपुर बान्द्रा टर्मिनस रहेगी। बांद्रा टर्मिनस से 18, 25 अप्रैल व दो मई को चलने वाली 15068 बांद्रा टर्मिनेस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 20, 26, 27, 30 अप्रैल व दो और तीन मई को चलने वाली 12571 गोरखपुर-आनंन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। आनंद विहार टर्मिनस से 21, 27, 28 अप्रैल व एक, तीन और चार मई को चलने वाली 12572 आनंद विहार।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!