गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत निर्मित पेयजल योजना को घर पहुंचने के लिए किया प्रेरित — विधायक

गैसड़ी/बलरामपुर। स्थानीय विकास खंड गैसड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत नचौरी में कार्यदायी संस्था एलएनटी द्वारा शुद्ध पेयजल के लिए टंकी का निर्माण पूरा कराकर हर व्यक्ति तक शुद्ध पेयजल मुहैया कराने को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गैसड़ी राकेश कुमार यादव ने उद्घाटन किया एवं मौजूद ग्रामीणों को सुझाव देते हुए कहा कि शुद्ध पेयजल के लिए ग्राम पंचायत में पानी टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो गया है लोगों को स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध पेयजल प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने बताया कि स्वच्छ जल जीवन के लिए अमूल अमृत समान है शरीर में तीन हिस्सा पानी है जिसे हमेशा शुद्ध पेयजल के जरिए स्वस्थ रखना जरूरी है । ग्राम पंचायत में कुल 284 उपभोक्ताओं को पेयजल कनेक्शन दिया गया है सभी घरों तक अब आसानी से स्वच्छ पेयजल पहुंचेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक रामसागर अकेला , समीउल्ला खां, कार्यदायी संस्था एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर आदित्य राय , अवर अभियंता मनोज कुमार, अधिशाषी अभियंता सन्दीप सिंह , सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार , आशीष यादव , विपिन कुमार , शेषराम यादव , सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!