उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पैदल गस्त करते हुए टिकोरा चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह

बहराइच। टिकोरा चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह ने हेड कांस्टेबल परमेश्वर सिंह ,योगेन्द्र यादव, कांस्टेबल रामगोपाल यादव, हरि ओम राजभर के साथ गुरुवार रात्रि को टिकोरा – सीतापुर व बहराइच – लखनऊ मार्ग पर फ्लैग मार्च किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि रमजान चल रहा है जिसको सकुशल संपन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया है। सीतापुर व लखनऊ मार्ग से गुजर रहें संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ईद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई ।




