गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

समाजवादियों ने केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्म दिन

बस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुंख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52 वां जन्म दिन सपा कार्यालय पर केक काटकर मनाया गया। इसके पूर्व वृद्धा आश्रम और जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किया गया। सपा जिला अध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि ऐसे समय में जब भारतीय जनता पार्टी और संघ परिवार के लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे हों, अखिलेश यादव युवाओं, छात्रों, गरीबों, अल्पसंख्यकों के साथ ही जन-जन की उम्मीद है। जिस प्रकार से उन्होने सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री बनकर उदाहरण बनाया था ठीक उसी तरह वे प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके जन्म दिन के उपलक्ष्य में पौधरोपण के साथ ही जनपद में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। सपा विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, समाजवादी चिन्तक चन्द्रभूषण मिश्र, दयाशंकर मिश्र, जावेद पिण्डारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, राजकपूर यादव मो0 स्वालेह, जमील अहमद, गुलाब सोनकर, आर.डी. निषाद, मो. सलीम, गुलाब सोनकर, अरविन्द सोनकर, समीर चौधरी, कक्कू शुक्ल, गुलाम गौस आदि ने कहा अखिलेश यादव के यशस्वी जीवन की कामना करते हुये कहा कि आज प्रदेश और देश जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है ऐसे में हम समाजवादियों को आपसी भाईचारा बनाने के लिये अभियान तेज करना होगा। वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में जनता का जो विश्वास पार्टी को मिला है अखिलेश जी के जन्म दिन पर संकल्प लेकर इसेे आगे बढना होगा जिससे पार्टी आगामी विधानसभा के चुनाव में निर्णायक जीत अर्जित कर सके। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुंख्यमंत्री अखिलेश यादव के 52 वें जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य रूप से प्रशान्त यादव, ज्ञान चन्द्र चौधरी, गुलाम गौस खां, राम सिंह यादव, राजेश यादव, राघवेन्द्र सिंह, भोला पाण्डेय, युनुस आलम, दिनेश तिवारी, अरविन्द यादव, आर.डी. गोस्वामी, अजय यादव, तूफानी यादव, आमिश खान, रहमान सिद्दीकी, सुशील यादव, संजय गौतम, गौरीशंकर यादव, पंकज मिश्र, राघवेन्द्र सिंह, हनुमान चौधरी, राम प्रकाश सुमन, शंकर यादव, डब्बू यादव, मो. शमीम, मंशाराम कन्नौजिया, रिन्टू यादव, पंकज निषाद, अकबर अली, रामभवन यादव, मोहित चौधरी, जोखूलाल यादव, मुरली पाण्डेय, निसार अहमद, ज्ञानचन्द, राम सनेही यादव, नितराम चौधरी, हरीश, संदीप निषाद, राहुल सोनकर,विश्वम्भर चौधरी, मो. हारिश, अरूण कुमार मिश्र, लालमन यादव, गीता भारती, नीलू सिंह, के साथ ही सपा के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने खुशियों को साझा किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!