गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

यू.पी.एस./एन.पी.एस. के विरोध में शिक्षक कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश, एन.एम.ओ.पी.एस.के आह्वान पर अटेवा सिद्धार्थनगर इकाई ने प्रदेश संयुक्त मंत्री जनार्दन शुक्ल, प्रदेश आई टी सेल सह प्रभारी वीरेंद्र कुमार सक्सेना, मंडल अध्यक्ष बस्ती बलवंत चौधरी, मंडलीय सलाहकार वकील अहमद खान के निर्देशन में जिला अध्यक्ष बृजेश द्विवेदी, जिला संयोजिका सुश्री कल्पना, जिला महामंत्रीसंजय कर पाठक, जिला कोषाध्यक्ष श्री कृष्ण चौधरी के नेतृत्व में जनपद सिद्धार्थनगर के शिक्षक कर्मचारियों ने 1अप्रैल को बांह पर काली पट्टी बांध कर कार्य करते हुए विरोध जताया, जिसके पश्चात सभी शिक्षक कर्मचारियों ने जिला अधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी महोदय को माननीय मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन सौंपने के लिए इकट्ठा हुए। प्रदेश संयुक्त मंत्री जनार्दन शुक्ल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक कर्मचारी पुरानी पेंशन के अतिरिक्त कोई अन्य पेंशन योजना नहीं चाहता है सरकार इसे तुरन्त बहाल करे।जिला अध्यक्ष बृजेश द्विवेदी ने १ मई को दिल्ली के जंतर-मंतर में होने वाले धरने में शामिल होने का आह्वान किया।उक्त कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री रामजी केसरवानी, शेषनाथ गुप्ता, मनीष दूवे, रघुवंश मणि पटेल, अजय यादव, सुनील चौधरी, श्वेता श्रीवास्तव, अंजना शर्मा, मोहित सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव,अनंत यादव, राहुल सरोज, अनिल कुमार प्रजापति,अमृतलाल, हिमांशु यादव,गौरव शुक्ल, संजय पाण्डेय, गोपाल सिंह,सुरेन्द्र नाथ मिश्र, जितेन्द्र त्रिपाठी, आनन्द प्रकाश गौड, जिला अध्यक्ष यूटा अभय कुमार पाण्डेय, जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोविंद प्रसाद ओझा, जिला अध्यक्ष माध्यमिक एकजुट राजीव सिन्हा, जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सुजीत कुमार जायसवाल, महामंत्री राजेश मिश्रा,राम करन गुप्ता लेखपाल संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से अवधेश यादव जी,कृष्ण कुमार, संजय कुमार पाण्डेय, हिमांशु पाण्डेय, अब्दुल नवी, प्रशांत चौधरी, जितेन्द्र कुमार,राजू सिंह सहित सैकड़ों के संख्या में शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!