पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मिश्रौलिया/सिद्वार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी इटवा सुभेन्दू सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष मिश्रौलिया हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में थाना मिश्रौलिया पुलिस द्वारा शुक्रवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-10/2025 धारा 75(2),115(2),118(1),352 भारतीय न्याय संहिता-2023 व 7/8 पॉक्सो एक्ट में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गोनरा मोड़ से गिरफ्तार कर आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त मेराज पुत्र मो0 याकूब साकिन गौरडीह टोला ऊंचडीह थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर था। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक ऋषिकेश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल बबुना यादव व कांस्टेबल अनिल कुमार मौजूद थे।



