कार्यक्षेत्र में फेरबदल, नवागत क्षेत्राधिकारी इटवा व नवागत थानाध्यक्ष इटवा ने संभाला कार्यभार

इटवा/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन ने इटवा थाना व इटवा सर्किल के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। नवागत क्षेत्राधिकारी इटवा के रूप में पवीन प्रकाश एवं थानाध्यक्ष के रूप में रविन्द्र सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन ने पुलिस विभाग में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करते हुए इटवा सर्किल में तैनात रहे क्षेत्राधिकारी शुभेन्दु सिंह का स्थानान्तरण क्षेत्राधिकारी अपराध सिद्धार्थनगर कर दिया। वहीं अपराध सिद्धार्थनगर में कार्यरत रहे क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश को क्षेत्राधिकारी इटवा का कार्यभार सौंपा गया है। इसी प्रकार इटवा थाना में तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर तिवारी को साइबर क्राइम थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं चुनाव सेल के प्रभारी रहे रविन्द्र सिंह को थाना इटवा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। 01 दिसम्बर 2025 को दोनो अधिकारियों ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। यहां तैनात रहे क्षेत्राधिकारी शुबेन्दु सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर तिवारी अपनी कार्यकुशलता, विभागीय सतर्कता तथा जनता और पुलिस के बीच अच्छे तालमेल और संवाद के लिए जाने जायेंगे। पुलिस विभाग और थाना स्टाफ ने दोनों अधिकारियों का अपने मातहतों से उचित व्यवहार कर विभागीय कार्य को पूर्ण कराने की कला की प्रशांसा किया। नवागत दोनों अधिकारियों ने भेंटवार्ता में बताया कि शासन की मंशानुरूप क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था कायम रखना और अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान को गति देना पहली प्राथमिकता होगी।




