गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

माध्यमिक विद्यालयों में जनपद स्तरीय कला उत्सव- 25 का आयोजन सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। जनपद स्तरीय कला उत्सव- 25 का आयोजन सोमवार को रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इण्टर कालेज तेतरी बाजार में किया गया। कार्यक्रम में जय किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई,श्री सिंहेश्वरी इण्टर कालेज तेतरी बाजार, जनता विद्या मंदिर इंटर कालेज उदयराज गंज, शिवपति इण्टर कालेज शोहरत गढ़, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरवटिया बाजार, राजकीय कन्या इंटर कालेज तेतरी बाजार, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहन कोला एवं अन्य विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कला उत्सव कार्यक्रम में एकल शास्त्रीय गायन, समूह लोकगीत, लोकनृत्य, दृश्यकला, मूर्तिकला, कहानी आदि विधाओं से सम्बंधित उत्कृष्ट प्रस्तुति दी गयी। लोकनृत्य समूह कार्यक्रम में राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहन कोला प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कालेज तेतरी बाजार द्वितीय एवं सिंहेश्वरी इण्टर कालेज तेतरी बाजार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में शिवपति इण्टर कालेज शोहरत गढ़ प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कालेज तेतरी बाजार द्वितीय एवं राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहन कोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संगीत वादन में कुमुदलता शिवपति इण्टर कालेज शोहरत गढ़ प्रथम,प्रभात नारायण ताल वादन में प्रथम स्थान हासिल किया। शास्त्रीय नृत्य एकल कार्यक्रम में नैना शर्मा राजकीय कन्या इंटर कालेज तेतरी बाजार प्रथम, कुमारी ईशा जय किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई द्वितीय, एवं शिवनंदी शिवपति इण्टर कालेज शोहरतगढ़ ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में अर्चना चौरसिया राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरवटिया प्रथम, नैना कन्या इंटर कालेज तेतरी बाजार द्वितीय एवं अंजली जय किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रथम स्थान राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बौनी के छात्र प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!