सचिवों की अध्यक्षता में खुनुवां व अठकोनिया में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
गांव की समस्या गांव में समाधान हेतु ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ चौपाल, पेंशन, आवास, सार्वजनिक नाली एवं रोड निर्माण का उठा मुद्दा।

खुनुवां/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत खुनुवां एवं अठकोनिया के पंचायत भवन में गांव की समस्या गांव में समाधान करने हेतु चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खुनुवां में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव राम स्वरुप गुप्ता ने की, तो वहीं अठकोनिया चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव लालचन्द चौधरी ने की है। खुनुवां में चौपाल कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए रामस्वरूप गुप्ता व अठकोनिया में चौपाल कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए सचिव लालचन्द चौधरी ने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। दोनों चौपाल कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए आरबीआई प्रतिनिधि सन्तोष शुक्ला ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या संबृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी अनुदान योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं के साथ आर्थिक उन्नति, बैंकिंग बीमा और साइबर क्राइम के रोकथाम आदि को लेकर लोगों को जागरूक किया। वहीं चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से राशनकार्ड, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए सचिवों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।इस दौरान खुनुवां में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में सचिव रामस्वरूप गुप्ता, ग्राम प्रधान संजय कुमार, रोजगार सेवक रणजीत, पंचायत सहायक रीमा भारती आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रमिला मिश्रा, विजय लक्ष्मी, सफाई कर्मचारी विजय बहादुर, खजांची, धर्मराज यादव, खुलूर, रामसजीवन, शान्ति, उर्मिला आदि मौजूद रहें। इसी क्रम अठकोनिया में आयोजित कार्यक्रम में लालचन्द चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि विंध्याचल गिरी (बहरैची बाबा), पंचायत सहायक सपना गोस्वामी, रोजगार सेवक रणजीत, सुरेन्द्र गुप्ता, रामसाकल पाल, राममिलन पाल, यारुल्लाह, नासिर अली, जगदीश पाल, रामगोपाल पाल, नज़ाबू नजाबुद्दीन आदि मौजूद रहें।




