पुलिस ने चोरियों से सम्बन्धित 04 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ गौरव सिंह ढेबरुआ के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी अभियान के तहत शनिवार को जनपदीय एसओजी व थाना ढेबरुआ पुलिस का संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 118/2025 धारा 331(4),305(।),317(।)ठछै व जनपद के थाना त्रिलोकपुर, थाना गोल्हौरा व थाना खेसरहा में घटित चोरी की घटना में संलिप्त वांछित 04 नफर वांछित अभियुक्तों को ग्राम दुधवनिया बुजुर्ग कब्रिस्तान थाना ढेबरुआ से गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया। वहीं पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में अनिल चौधरी पुत्र दुर्गा प्रसाद चौधरी निवासी अम्बेडकर नगर थाना कृष्णानगर जनपद कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल, 02.कलीम अहमद पुत्र वसीम अहमद निवासी वार्ड न0-1 अम्बेडकर नगर नगर पंचायत बढनी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर, मोनू चौधरी पुत्र मंगरे चौधरी निवासी वार्ड नं03 झण्डेनगर थाना कृष्णानगर जनपद कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल और विवेक चतुर्वेदी पुत्र प्रदीप चतुर्वेदी निवासी कल्लन डीहवा वार्ड नं0-07 नगर पंचायत बढनी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर है। पुलिस द्वारा बरामदगी में पुराना बिछुआ चांदी का 15 जोडी 30 पीस, नथिया सोने का एक पीस छोटा, चांदी का कड़ा 2 अदद, पायल नया चादी 04 पीस, बिछुया नया चादी का 43 जोडी 86 पीस, लाकेट सोने का 01 पीस, चांदी का कटोरा 05 अदद, चन्द्रमा चांदी का 13 पीस, विष्णु मुर्ती सोने का छोटा साईज 09 पीस, सोने का नया लाल गुरिया के साथ एक छोटा लाकेट, पुराना पायल चादी का एक जोडी, 11 पीस चांदी का सिक्का, सोने का मक्खी छोटा साईज 04 पीस, गदा चांदी का 09 पीस (08 पीस छोटा 01 पीस बडा), एक अंगुठी सोने की, मोबाईल पोको ब्-75 सफेद कलर प्डम्प् -867413073671324/86747303671332 मोबाईल पोको ब्-55 आसमानी रंग प्डम्प् – 869944067829746/ 869944067829753, त्म्।स्डम् ब्-12 पेन्सिल रंग, मोबाईल नीला कलर 01 अदद, कुल 20,500/- नकद बरामद हुआ। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बढ़नी उप निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह, एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक जीवन त्रिपाठी, एसओजी टीम के हेड कांस्टेबल राजेश शुक्ला, हेड कांस्टेबल मनोज राय, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र तिवारी, हेड कांस्टेबल आशुतोष धर दूबे कांस्टेबल रोहित चौहान, कांस्टेबल सत्येन्द्र यादव, ढेबरुआ पुलिस के हेड कांस्टेबल अदनान शेख, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल मनीष चौधरी, कांस्टेबल अर्जुन यादव मौजूद रहें।




