गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, इलाज में मौत, गांव में पसरा मातम

सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र डुमरियागंज के सिकहरा कोहड़ा गांव निवासी एक 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पूर्व दिनों बाइक से ननिहाल जा रहे वलीउल्लाह पुत्र अली चौधरी को गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के मुजेहना चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल युवक को उतरौला स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और उनके समक्ष पंचनामा भरकर शव सौंप दिया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। युवक की मां का रो-रोकर बुरा हाल था, बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। वहीं वलीउल्लाह का अंतिम संस्कार गांव के कब्रिस्तान में किया गया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और माहौल गमगीन हो गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि वे घटना के समय थाने से बाहर थे, लेकिन पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!