गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

सामूहिक धर्म परिवर्तन कराने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, धर्मांतरण सामग्री बरामद

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना हरदत्तनगर गिरन्ट पुलिस ने ग्राम भयापुरवा में सामूहिक धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम राजेश कुमार उर्फ गगलू पुत्र कुन्दन व कुन्दन पुत्र मंशाराम, निवासी ग्राम भयापुरवा, थाना हरदत्तनगर गिरन्ट, जनपद श्रावस्ती हैं।
पुलिस ने मौके से 10 बाइबल, धार्मिक पुस्तकें, पोस्टर, 484 बैपटिज्म सर्टिफिकेट, बैंक पासबुक और विभिन्न प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियाँ सहित बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है। अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 261/2025, धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त लालच और प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। बरामद पासबुकों और अन्य दस्तावेजों के आधार पर फंडिंग व नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!