गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकुशीनगर

एस.आर चिल्ड्रेंस एकेडमी पड़ौली का वार्षिकोत्सव एवं कवि गोष्ठी सकुशल सम्पन्न

कुशीनगर/बोदरवार। स्थानीय ग्रामसभा पड़ौली में स्थापित सीता राम ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा संचालित एस.आर चिल्ड्रेंस एकेडमी के विशाल प्रांगण में रंगारंग वार्षिकोत्सव और विशाल काव्य गोष्ठी सकुशल सम्पन्न हो गया । रिमझिम फुहारों के बीच विद्यालय प्रांगण में हजारों की संख्या में सम्मानित अभिभावक तथा अन्य ग्रामीण दर्शकों के बीच वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विधायक विनय प्रकाश गौण के साथ विशिष्ट अतिथि अखिलेश पाण्डेय, गजेंद्र मणि त्रिपाठी ,मनोज मिश्र मिहिर, मोहन वर्मा , रुद्र प्रकाश सिंह, सुशील पाण्डेय द्वारा मां शारदे के चित्र के पास दीप प्रजलन के उपरांत पुष्पार्पण किया गया। तत्पश्चात अनुष्का और उनके सहेलियों के साथ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया फिर केजी के नित्या एंड सहेलियों द्वारा पापा मेरे पापा गीत पर प्रदर्शन से दर्शकों द्वारा बार बार तालियां बजाई गई , पहली कक्षा के अंजलि और उसके सहेलियों द्वारा छोटा बच्चा जान के मुझको , दूसरी कक्षा की अनन्या और उसके सहेलियों द्वारा सुनो गौर से दुनिया वालों, तीसरी कक्षा के हर्षिता और उसके सहेलियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को देखकर दर्शकों द्वारा खड़ा होकर कुछ क्षणों तक खूब तालिया बजाई गई । कार्यक्रम के दौरान कक्षा 5 के आलोक के दोस्तों के साथ अर्पिता ग्रुप द्वारा प्रस्तुत मुझे माफ करना , कक्षा 4 की रोशनी और उसके सहेलियों द्वारा 52 गज का दामन के अतिरिक्त स्टेट डांस के रूप में भारत के अनोखे राज्य कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों द्वारा सजीव मंचन किया गया जिसको देखकर अतिथियों द्वारा तालिया बजाई गई । इंडियन आर्मी का इमोशनल ड्रामा का सजीव प्रस्तुति देखकर दर्शकगण आसूं बहाते हुए भरपूर तालियां बजाई , उसके बाद कक्षा 6 से 10 छात्रों द्वारा कार्यक्रम ने 4 चांद लगा दिया । बच्चों के कार्यक्रम के बाद विद्यालय के संस्थापक /प्रबंधक राजकुमार पाण्डेय राजू के साथ केन यूनियन बोदरवार के चेयरमैन व पूर्व ग्राम प्रधान संजय सिंह बब्लू द्वारा मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौण को माल्यार्पण के बाद अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देख कर सम्मानित किया गया इसी क्रम में राजकमल मद्धेशिया द्वारा विधायक हाटा मोहन वर्मा , रुद्रप्रकाश सिंह द्वारा मनोज मिहिर , सुशील पाण्डेय द्वारा गजेंद्र मणि त्रिपाठी को , अनिमेष पाण्डेय द्वारा आदित्य शुक्ला को माला पहनाने के बाद अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । बच्चों के शानदार सजीव मंचन के बाद मंचासीन कवियों के सम्मान के क्रम में राकेश गुप्ता द्वारा बादशाह प्रेमी को , मोहन अग्रवाल द्वारा राधेश्याम भारती को , सुशील पाण्डेय द्वारा वाशिम मजहर को , विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अरुणेश विश्वकर्मा आदि कवियों को माल्यार्पण के बाद अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह प्रदान किया गया इसी क्रम में अपर्णा त्रिपाठी द्वारा हेमा पाण्डेय को , आन्या सिंह द्वारा डा ० सत्यम वदा को अंजलि विश्वकर्मा द्वारा पल्लवी शर्मा आदि कवित्रियों को माल्यार्पण एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कवि गोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ से पहले आदित्य शुक्ला द्वारा मां सरस्वती का दीप प्रजलन और पुष्पराण किया गया भारतीय परंपरा के अनुसार सर्वसम्मत से राधेश्याम भारती जी को अध्यक्ष चुना गया । गोष्ठी का शुभारंभ कवयित्री पल्लवी शर्मा द्वारा मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया क्रमश बादशाह प्रेमी, डॉ सत्यमवदा शर्मा, राधेश्याम भारती, वसीम मजहर, हेमा पाण्डेय ,अरुणेश विश्वकर्मा आदि द्वारा प्रस्तुत कविता पर दर्शकों एवं श्रोताओं ने तालिया बजाते हुए ओत प्रोत हो गए ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!