शोहरतगढ़़ के बगहवा गांव के पास सरयू नहर में मिला शव

खुनुवां/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ अन्तर्गत पुलिस चौकी खुनुवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगहवा गांव के पास बुधवार की दोपहर सरयु नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता बरामद हुआ। घटना की सूचना पाकर चौकी प्रभारी खुनुवां सुधीर कुमार त्रिपाठी ने पहुंचकर घटना की जानकारी थाना प्रभारी शोहरतगढ़ सुभाष यादव को दी। पुलिस चौकी खुनुवां ने शव का पंचनामा कर स्वजन को सौंप दिया। मृतक की पहचान नेपाल देश के 50 बर्षीय अनिरूद्ध मिश्रा पुत्र तीरथ मिश्रा निवासी ग्राम मुड़िला थाना तौलिहवा जिला कपिलवस्तु के रहने वाले के रुप में हुई। मृतक अनिरूद्ध मिश्रा की पुत्री लक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि मेरे पिता का मानसिक सन्तुलन ठीक नहीं रहता था। वह नशे के आदी हो गये थे। शायद वह नशे की हालत में नहर के पास चले गये होंगे और पैर फिसलने से नहर में डूबकर उनकी मौत हो गई होगी। इस सम्बन्ध में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी सुभाष यादव ने कहा कि मृतक की पुत्री लक्ष्मी मिश्रा ने शव का पोस्टमार्टम न कराने के लिए लिखित बयान दिया है। शव का पंचनामा कर स्वजन को सौंप दिया गया है।




