स्कूल चलो अभियान के बीच स्कूली बच्चों में वितरण हुआ निरूशुल्क पुस्तक

सिद्धार्थनगर। जनपद के खुनियांव ब्लांक क्षेत्र अन्तर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय धनगढ़वा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश कुमार के अगुवाई में स्वच्छता को जीवन का बनाए अभिन्न अंग, बच्चों को स्कूलों में मिल रही बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य का भी रखा जा रहा है विशेष ध्यान, शतप्रतिशत बच्चों का स्कूल में कराए नामांकन स्लोगन के साथ रैली के माध्यम से जन जागरूकता किया गया। 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय धनगढ़वा विकास खंण्ड खुनियांव से खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व विद्यालय प्रबंध समिति संन्दीप कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीपप्रज्लन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसका सभी गणमान्य द्वारा सराहना एवं उत्साहवर्धन किया गया। समस्त छात्र छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। स्वच्छता रैली एवं स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक राज किशोर शर्मा, विजय बहादुर, बुध्दराम वरुण, हरिश्चन्द्र, लालबहादुर, राकेश प्रताप, आशुतोश पाण्डेय, संजीव कुमार,विजय कुमार, मोहित, नवरत्न सहित छात्र छात्राएं एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय व न्याय पंचायत के समस्त शिक्षक गण,अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।




