गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी ने लोगो को भरोसा दिलाया ,प्रशासन बचाव कार्य में लगा

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज जगदम्बिका पाल एवं जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द ने तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़ के बाढ़ प्रभावित गांव खैरी शीतल प्रसाद का भ्रमण किया गया। डुमरियागंज जगदम्बिका पाल एवं जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द द्वारा बाढ़ प्रभावित मौर्यडीह,खैरी, चीरगना, नकोलडिह में पहुॅचकर लोगो से स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने लोगो को भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी तत्परता के साथ बचाव कार्य में लगा हुआ है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि गांव में फंसे लोगों के लिए प्रशासन पूरी तरह लगा हुआ है राहत सामग्री एवं लंच पैकेट उनके बीच पहुंचाई जा रही है। ग्रामवासियों में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया है। बा़ढ़ पीड़ितो में बाढ़ राहत सामग्री, लाई, चना, एवं लंच पैकेट का वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button