प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत 1.86 करोड पात्र परिवारों को मिला होली का तोफा

सिद्धार्थनगर। मुख्यमन्त्री उ०प्र०योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत 1890 करोड़ की धनराशि से उ०प्र० के 1.86 करोड पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण वर्चुवल रूप से लोक भवन सभागार लखनऊ से किया गया। जिसका लाइव प्रसारण अम्बेडकर सभागार में मुख्य अतिथि विधायक बासी जय प्रताप सिंह, जिलाधिकारी डॉ० राजागणपति आर, सांसद प्रतिनिधि एस०पी०अग्रवाल व लाभार्थियों की उपस्थिति में देखा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उज्जवला योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को होली और दीपावली के त्यौहार पर मुफ्त गैस रिफिल उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे गरीब परिवारों का भी होली दीपावली का त्यौहार अच्छे ढंग से मना सकें। सभी पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न का लाभ प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में अंतिम पायदान पर जो गरीब व्यक्ति है उनको विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। जिनके पास घर नहीं है उनको आवास, शौचालय निःशुल्क गैस कनेक्शन आदि उपलब्ध कराकर समृद्ध बनाया जा रहा है। खाद्यान्न वितरण में जो शिकायते प्राप्त होती थी अब ई-वेईग स्केल लिंक्ड ई-पास मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण होने से पूरा खाद्यान्न लाभार्थियों को प्राप्त होगा। जिलाधिकारी डॉ० राजागणपति आर० ने कहा कि पूरे जनपद में कुल 201751 उज्वला योजना के लाभार्थी है जिसमें 151261 लाभार्थियों ने केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित ईकेवाईसी पूर्ण कर ली है। उ०प्र० सरकार द्वारा होली, दीपावली पर 02 मुफ्त रिफिल उपलब्ध कराया जा रहा है। उज्जवला लाभार्थियों के लिए रिफिल सिलेंडर की दर मार्च माह के लिए रू० 873.5 है जिसका भुगतान डिलीवरी लेते समय सीधे किया जाना है और लागू सब्सिडी रिफिल डिलीवरी के 3-5 दिनों के भीतर लाभार्थियों के खाते में भेजी जायेगी। मुख्य अतिथि विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, जिलाधिकारी डॉ० राजागणपति आर,सांसद प्रतिनिधि एस०पी०अग्रवाल द्वारा उज्जवला योजना के गुलशन बानो, सैकन निशा, सानिरन, गुडिया, प्रियका, रीना, किरन, सोनम, सुमित्रा ,मिश्रावती व सोनमती को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के सांकेतिक चेक का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह एआरओ पूर्ति निरीक्षक सन्तोष यादव व लाभार्थीगण उपस्थित थे।




