इम्प्रूवमेन्ट/कम्पार्टमेन्ट परीक्षा हेतु पूर्व निर्धारित तिथि में हुआ परिवर्तन
दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच । अपर जिला मजिस्ट्रेट गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2025 की हाईस्कूल की इम्प्रूवमेन्ट तथा इण्टरमीडिएट की कम्पार्टमेन्ट परीक्षा हेतु पूर्व में निर्धारित तिथि 19 जुलाई 2025 में संशोधन हो गया है। श्री रंजन ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब यह परीक्षा पूर्व निर्धारित स्थान राजकीय इण्टर कालेज में 26 जुलाई 2025 कोदो पालियों में सम्पन्न होगी। हाईस्कूल की इम्प्रूवमेन्ट की लिखित परीक्षा 26 जुलाई 2025 प्रथम पाली में प्रातः 08ः30 बजे से पूर्वान्ह 11ः45 बजे तक तथा इण्टरमीडिएट की कम्पार्टमेन्ट लिखित परीक्षा 26 जुलाई 2025 को द्वितीय पाली में अपरान्ह 02ः00 बजे से अपरान्ह 05ः15 बजे तक राजकीय इण्टर कालेज बहराइच में सम्पन्न होगी।
श्री रंजन ने बताया कि आयोजित होने वाली परीक्षा को नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम दयाल, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी व खण्ड शिक्षा अधिकारी रिसिया पुष्पेन्द्र जैन को क्रमशः ज़ोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।




