गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

शिक्षक दिवस के अवसर पर अशोक मिश्रा महाविद्यालय खुटेहना में सेवानिवृत शिक्षकों का किया गया सम्मान

खुटेहना/बहराइच। शिक्षा जगत में शिक्षा का दीपक जलाने वाले शिक्षकों का आज अशोक मिश्रा महाविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्ति शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पयागपुर उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडेय, विशिष्ट अतिथि के तौर पर केबी इंटर कालेज प्रधानाचार्य श्री प्रकाश पटेल और रामनारायण सिंह प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर पांडे शामिल हुए। मुख्य अतिथि का ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पयागपुर समय प्रसाद मिश्रा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी पयागपुर ने माल्यार्पण किया, तत्पश्चात बारी बारी से सभी शिक्षकों का माल्यार्पण भी किया और केबी इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य प्रकाश पटेल तथा राम नारायण सिंह इंटर कालेज खजुरी के प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर पांडेय ने मिलकर सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों का माल्यार्पण और सर्वपल्ली राधाकृष्णन का फोटो देकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केबी इन्टर कालेज प्रधानाचार्य प्रकाश पटेल ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है, शिक्षक समाज की धुरी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राम नारायण सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है, शिक्षक ज्ञान का स्रोत होता है शिक्षक समाज का आईना या पद होता है जिसे समाज मूल्यांकन करता है। शिक्षा से संस्कार बनते हैं संस्कारों से चरित्र बनते हैं तब जाकर स्वच्छ समाज का निर्माण होता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी पयागपुर अश्वनी पांडेय ने कहा कि शिक्षक समाज का नींव होता है, इसलिए शिक्षक का सम्मान करना चाहिए। मंच का संचालन विनय मिश्र ने बखूबी किया। कार्यक्रम में आए हुए पत्रकारों का ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पयागपुर समय प्रसाद मिश्रा ने अंग वस्त्र एवं फोटो सप्रेम भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित सेवानिवृत शिक्षक और विद्यालय के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!