गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एलडी पब्लिक इंटर कॉलेज में टॉप टेन छात्राओं को विद्यालय में सम्मानित किया

हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 मे सफल छात्र एवं छात्राओं को प्रबंधक डॉक्टर वेद प्रकाश पांडे ने हार्दिक बधाई के साथ-साथ शुभकामनाएं प्रेषित किया

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने शुक्रवार को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया पेंडारी बुजुर्ग स्थित एलडी पब्लिक इंटर कॉलेज हाईस्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए अच्छे अंकों से परीक्षा उत्रीण किया। विद्यालय परिवार ने परीक्षा परिणाम में विद्यालय को टाप करने वाले सूची में टॉप टेन छात्राओं को विद्यालय के प्रांगण में सम्मानित किया जानकारी के अनुसार एलडी पब्लिक इंटर कॉलेज पेंडारी बुजुर्ग सिद्धार्थ नगर के छात्र एवं छात्राओं ने अपनी मेधा का परिचय दिया। जिसमें क्रमशः अंकित निषाद 516 अमन 507 वैष्णवी त्रिपाठी 500 सुमन राय 488 संदेश 478 अभिषेक गुप्ता 469 हर्षित 468 रिया 462 जानवी 458 सतीश 453 अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉप टेन सूची में अपना स्थान बनाया विद्यालय परिवार ने सोमवार को इन छात्रों को विद्यालय में बुलाकर सम्मानित किया और उन्हें मिठाई खिलाई विद्यालय के संरक्षक बालकृष्ण पांडेय ने छात्र एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षक और शिक्षकों ने कुशल निर्देशन में इन छात्रों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है उन्होंने विद्यालय के समस्त सफल छात्राओं को उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी प्रबंधक डॉक्टर वेद प्रकाश पांडे ने सभी बच्चों को हार्दिक बधाई के साथ-साथ शुभकामनाएं प्रेषित किया सहप्रबंधक डॉक्टर सत्य प्रकाश पांडे प्रधानाचार्य शीतल श्रीवास्तव जी शिक्षक जयप्रताप सिंह (जे.पी सर), साक्षी पाठक मनीष गुप्ता आदित्यनारायण गुप्ता विनय चतुर्वेदी अष्टभुजा तिवारी नीलिमा राय ज्योति पाठक जानवी मिश्रा आदि सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने बोर्ड परीक्षा में उत्रीण विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!