गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान

बस्ती। बस्ती जनपद में अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान दिनांक 01.04.2025 से 30.04.2025 तक परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के सयुक्त अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 07.04.2025 को अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) उ0प्र0, संजय सिंह द्वारा कप्तानगंज, बस्ती थाने के आस-पास सचंालित ई-रिक्शा के विरूद्ध यात्रीकर अधिकारी, बस्ती के साथ प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी, जिसमें 05 ई-रिक्शा (यात्री) निरूद्ध करने के साथ ही 20 ई-रिक्शा का भी चालान किया गया। अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) द्वारा अभियान के दृष्टिगत किये जा रहे प्रवर्तन कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया गया एवं अभियान को इसी निरन्तरता के साथ बढ़ाये जाने के कड़े निर्देश दिये गये। सुनील दत्त वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, मुख्यालय लखनऊ भी अभियान के दौरान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!