डूबते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची व्रत महिलाएं घाटों पर उमड़ श्रद्धालुओं का जन सैलाब

संत कबीर नगर। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पक्का पोखरा घाटों, सरोवरों व तालाबों किनारे सोमवार की शाम श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा पंचमुखी नाथ मंदिर पक्का पोखरा पर व्रती महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। संतान प्राप्ति, पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और लोक मंगल की कामना की। इस दौरान कुबेरनाथ पक्का पोखरा चहुंओर छठी मैया के गीत गूंजते रहे। महिलाएं लोक मंगल और जगत के कल्याण की कामना से महिलाएं सूर्य की आराधना का यह कठिन व्रत करती हैं। इससे संतान सुख, पति के मंगल और रोग-दुख का शमन होने की भी मान्यता है। नइहर से ससुराल तक के मंगल की कामनाओं से भरे छठ माता की आराधना के ऐसे स्वरों की गूंज ने सोमवार की शाम गंगा-वरुणा के तटों, कुंडों, सरोवरों के किनारे लोक पर्व की महिमा से हर तन-मन को सींचा। कमर या घुटने तक जल में खड़ी व्रती महिलाओं ने एक तरफ शुभ के प्रतीकों से सजा डाला लेकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया तो दूसरी ओर उनके परिजनों, रिश्तेदारों ने बैंडबाजे, नगाड़े डीजे के साथ पहुंचे छठ घाट।




