गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आज से शुरू होगा विशाल धनुष यज्ञ महोत्सव का आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्वार्थनगर। विकास क्षेत्र शोहरतगढ़़ के नडौरा गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष की होने वाली विशाल धनुष यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ आज शनिवार को शाम को होगा। धनुष यज्ञ महोत्सव में शनिवार रात को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम जी के कथा का सचित्र वर्णन नाटक मंडली के द्वारा दिखाया जायेगा। दूसरे दिन रविवार को धनुष भंग,सीता स्वयंवर के साथ राम विवाह होगा। रविवार के दिन विशाल मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें क्षेत्र के तमाम दुकानदार अपनी-अपनी दुकान को लगा कर मेला का शोभा बढ़ायेंगे। मेला और भगवान श्री राम जी के कथा के साथ धनुष यज्ञ महोत्सव कों सफल बनाने के लिए कार्यक्रम के व्यवस्थापक रमेश पाण्डेय के साथ बाल गोविन्द चौधरी, रामदेव यादव, अमित कुमार उपाध्याय, सतेन्द्र कुमार उपाध्याय, विशाल, प्रमोद, शिवम, रज्जन, विनोद कुमार उपाध्याय, भौलन, अजय आदि लोग मेला के व्यवस्था में लगे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!