गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर रामायण पाठ का आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर शोहरतगढ़ के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में बाल्मीकि रामायण का पाठ एवं द्वीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव, अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता जी ने विधि-विधान से पूजन कार्य कर महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित महाकाव्य पर प्रकाश डाला। विधि-विधान से पूजन कार्य क़रा रहे गुरुजन कपिलदेव पाण्डेय ने हनुमान चालीसा, सुन्दर कांड एवं कथा प्रवचन से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

बिदित हो कि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पूरे प्रदेश में कई स्थानों पर कार्यक्रम किये जा रहे है, जिसमें महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस धराधाम पर चांद जैसी शीतलता प्रदान करके रामायण की रचना करने वाले त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि की आज जयंती है। महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्रीराम का साक्षात्कार हम सबसे करवाया। महर्षि वाल्मीकि ने भगवान राम पर पहला महाकाव्य वाल्मीकि रचा था। इसके बाद दुनिया भर में इसी ग्रंथ को आधार बनाकर भगवान श्रीराम के चरित्र को रचा गया। हमारा सौभाग्य है कि आज महर्षि वाल्मीकि के पावन जन्मोत्सव मना रहे हैं। इस दौरान सदर लेखपाल अनिरुद्ध चौधरी, लेखपाल रामकुमार तिवारी, संजू पाण्डेय, बीडी कसौधन, कमलेश गुप्ता, घनश्याम गुप्ता सहित नगर पंचायत के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button