गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

सुरक्षा के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर किया गया पैदल गश्त

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत सीमा सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से इण्डो-नेपाल सीमा स्थित चौकी बलईगांव थाना मोतीपुर व चौकी चितलहवा थाना मुर्तिहा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गयी। गश्त के दौरान सीमा पर स्थित संवेदनशील क्षेत्रों की गहन निगरानी की गई व आने-जाने वाले व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की गयी तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया। महोदय ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि पुलिस और एसएसबी बल सीमा सुरक्षा में पूरी तरह मुस्तैद हैं व किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान, स्थानीय लोगों को अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी भी असामाजिक गतिविधि की जानकारी पुलिस तक पहुँचाने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि सीमा पर सुरक्षा की व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग है । मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा हर्षिता तिवारी,आदि पुलिस अधिकारी- कर्मचारी गण मौजूद रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!