गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

शिक्षा की गुणवत्ता हेतु किये जाय विशेष प्रयास: अक्षय त्रिपाठी

बहराइच। आकांक्षात्मक जनपदों के लिए नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांक शिक्षा की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री कम्पोज़िट अभ्युदय विद्यालय के निर्माण हेतु सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से समन्वय कर भूमि प्राप्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित करायें। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि यू-डायस डाटा के आधार पर शौचालय, पेयजल व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन तथा आधार पंजीकरण विहीन विद्यालयों की सूची तैयार कर चरणबद्ध तरीके से क्रमशः शासकीय एवं सहायता प्राप्त तथा अन्य बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों को आच्छादित कराया जाय। डीएम श्री त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि कक्षा 05 से 06 व कक्षा 08 से 09 में छात्र-छात्राओं का प्रवेश बढ़ाने हेतु प्रयास किये जाएं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि आईसीडीएस विभाग द्वारा 11 से 18 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के कराये जा रहे सर्वें में विद्यालय न जाने वाली बालिकाओं का विद्यालयों में प्रवेश कराये जाने के विशेष प्रयास किये जायें। डीएम ने निर्देश दिया कि शिक्षा की गुणवत्ता हेतु गत वर्ष कराये गये सर्वें में डी व ई श्रेणी प्राप्त करने वाले तथा रैंक में गिरावट दर्ज करने वाले विद्यालयों की सूची तैयार कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक प्रबन्ध किये जाय। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदा नन्द व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी घासी राम, आयुष चिकित्सक पीयूष नायक सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!