उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बढ़नी रेलवे स्टेशन से जायेगी पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पुणे से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन पुणे एक्सप्रेस अब बढ़नी रेलवे स्टेशन तक चलेगी। 11 सितम्बर को पुणे से चलने के बाद यह ट्रेन गोरखपुर होते हुए बढ़नी तक चलाई जायेगी। इसी तरह वापसी में भी प्रत्येक शनिवार को यह ट्रेन बढ़नी से ही चलेगी। पुणे से प्रत्येक गुरुवार शाम 4:15 बजे चलने के बाद ट्रेन अगले दिन शाम 4:10 बजे प्रयागराज जंक्शन और रात 12:40 बजे गोरखपुर पहुंचती है। वहां से ट्रेन अब आनन्दनगर, सिद्धार्थनगर रुकते हुए सुबह 4:15 बजे बढ़नी पहुंच जायेगी। इसी तरह प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से दोपहर 3:50 बजे चलती है वह ट्रेन अब बढ़नी से दोपहर 1:10 बजे चलेगी।



