गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

माता अहिल्या बाई होल्कर के सपनों को साकार कर रहे हैं पीएम मोदी- दयाराम चौधरी

बस्ती। देश में 300 वर्ष पूर्व माता अहिल्या बाई होल्कर ने जो सपना देखा था, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महिलाओं को सम्मान देकर उसे साकार कर रहे हैं। यह विचार पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दयाराम चौधरी ने शुक्रवार को अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी के मौके पर गनेशपुर नगर पंचायत के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया। कहा कि अहिल्याबाई एक सामान्य परिवार में जन्मीं थीं, उनके जीवन का संघर्ष हम सबको जानना चाहिए। अहिल्या बाई होल्कर केवल एक शासिका नहीं थीं, वे धर्म, न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति का प्रतीक भी थीं। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि समाज सुधार, कृषि सुधार, जल प्रबंधन, पर्यावरण रक्षा, जनकल्याण और शिक्षा के प्रति समर्पित होने के साथ-साथ अहिल्याबाई का शासन न्याय प्रिय था। अगर अहिल्याबाई होल्कर न होतीं, तो शायद आज हम काशी का यह भव्य रूप न देख पाते। उन्होंने धर्म और संस्कृति के पुनरुत्थान के लिए जो कार्य किए, वह इतिहास में अद्वितीय हैं. वह कभी किसी युद्ध में नहीं हारीं और उन्होंने शासन से ज्यादा सेवा को महत्व दिया। उनके जीवन से हम सबको प्रेरणा लेना चाहिये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव नरायन चौधरी, गजेन्द्र चौधरी, रामवृक्ष यादव, गुड्डू, रामलखन यादव, मोहित चौधरी, राजन पाण्डेय, पवन मिश्रा, आशीष चौधरी, लालचंद चौधरी, राम बहादुर वर्मा, दुर्गा चौधरी, अभिषेक चौधरी, महेन्द्र चौधरी, शीला देवी, पूनम देवी, कुसुम, नीलम, रेखा, सावित्री, प्रीती प्रजापति, सीतादेवी, सिंगारी देवी, राजवन्ती, रेखा प्रजापति के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, महिलाओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!