गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

पुरानी तहसील परिसर से नई तहसील भवन में वकीलों ने रजिस्ट्री ऑफिस को शिफ्ट करने की की मांग

मिहींपुरवा/बहराइच। पुराने तहसील परिसर में चल रहे उपनिबंधन कार्यालय को नई तहसील भवन परिसर में स्थानांतरित करने के लिए मिहींपुरवा के वकीलों ने लामबंद होकर निर्णय लिया है कि अगर नई तहसील परिसर भवन में उपनिबंधन कार्यालय शिफ्ट नहीं किया गया तो 21 जुलाई 2025 तक न्याय कार्य का बहिष्कार और कलम बंद हड़ताल करेंगे। मिली जानकारी अनुसार तहसील का प्रशासनिक तंत्र और न्यायालय नई बिल्डिंग में स्थानांतरित हो चुका है। उपनिबंधक कार्यालय अभी भी पुराने तहसील परिसर में संचालित हो रहा है। इससे अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आदर्श बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने आयुक्त बहराइच को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने उपनिबंधक कार्यालय को तत्काल नए तहसील परिसर में स्थानांतरित करने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने कई बार इस तरफ अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया द्य आदर्श बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने आयुक्त बहराइच को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने उपनिबंधक कार्यालय को तत्काल नए तहसील परिसर में स्थानांतरित करने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने कई बार अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!