श्रावस्ती से उठी वैदिक शिक्षा की नई पहल- डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ट्रस्ट का बड़ा कदम

श्रावस्ती। श्रावस्ती जिले के लिए यह गर्व और उपलब्धि का क्षण है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ट्रस्ट, श्रावस्ती ने शिक्षा और संस्कृति के समन्वय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अंतर्राष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद (प्डच्ब्) और भगवा के साथ उत्कृष्टता केंद्र (ब्मदजतम व िम्Ûबमससमदबम) की स्थापना हेतु समझौता ज्ञापन (डवन्) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल का उद्देश्य भारत की प्राचीन वैदिक परंपराओं और संस्कारों को नई पीढ़ी से जोड़ना है। उत्कृष्टता केंद्र के माध्यम से वैदिक अध्ययन, पुरोहित प्रथाओं और संस्कार संबंधी पाठ्यक्रमों में युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को सरकारी मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र के साथ रोजगार और करियर के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहल युवाओं को न केवल आत्मनिर्भर बनाएगी बल्कि भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ट्रस्ट की इस पहल से श्रावस्ती का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। यह कदम श्रावस्ती को आध्यात्मिक शिक्षा और वैदिक नवजागरण के केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाएगा।




