भवानीगंज पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी वांछित 02 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

भवानीगंज/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 91/2025 धारा 85,80(2) बीएनएस व = डीपी एक्ट मे वांछित 02 नफर अभियुक्तगण को आज दिनांक 17.07.2025 को ग्राम हिसामुद्दीनपुर चौराहे से गिरफ्तार कर, आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों क्रमशः अजय कुमार वर्मा पुत्र चन्द्रभान वर्मा व अवधेश वर्मा पुत्र चन्द्रभान वर्मा निवासी ग्राम भैसहिया राजा फार्म टोला हैदरडीह थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भवानीगंज हरिओम कुशवाहा, उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल रामवीर यादव व कांस्टेबल सिद्धार्थ सिंह मौजूद थे।




