गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

अवैध बालू खनन पर कार्रवाईरू दो बैलगाड़ी जब्त, कई फरार

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। जनपद के थाना ललिया क्षेत्र अंतर्गत रामनगर रसई पुरवा के पास अवैध बालू खनन का मामला सामने आया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे बीट प्रभारी अशोक राज ने दो बैलगाड़ियों को कब्जे में लिया, जबकि कई लोग मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू खनन का धंधा चल रहा था। एक कथित खननकर्ता ने बताया कि वह कई दिनों से खैरानिया क्षेत्र के पास से बालू भरकर अलग-अलग स्थानों पर मोटी रकम लेकर सप्लाई करता रहा है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक नियमित रूप से खनन किया जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खनन कर बालू को स्थानीय दुकानों पर बेचा जाता है। गुरुवार को भी 4-5 बैलगाड़ियों से खनन की सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर खनन में लगे लोग अपनी-अपनी बैलगाड़ी लेकर भागने लगे। इस दौरान दो बैलगाड़ियां रामनगर के पास छोड़ दी गईं, जिन्हें बाद में कब्जे में ले लिया गया। घटना की सूचना थाना ललिया प्रभारी को दी गई, जिस पर बीट प्रभारी अशोक राज ने प्रारंभ में क्षेत्राधिकार को लेकर मामला महाराजगंज तराई थाना का बताया। हालांकि, उच्चाधिकारियों को सूचना दिए जाने के करीब दो घंटे बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए दोनों बैलगाड़ियों को जब्त कर लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!