कैली रोड पर हुए हत्या मे संलिप्त दो अभियुक्तो को पुलिस नें किया गिरफ्तार

बस्ती। एसपी अभिनन्दन के निर्देश पर थाना कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में कैली रोड पर हुए हत्या मे संलिप्त दो अभियुक्तो को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार। थाना कोतवाली पुलिस व जनपदीय एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली क्षेत्र में हत्या के संबंध में थाना कोतवाली पर धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त रणजंय पुत्र स्व दुर्गा प्रसाद तिवारी उम्र 51 वर्ष निवासीगण लबनापार थाना कोतवाली जनपद बस्ती, शिवम पुत्र रणंजय उर्फ ओम निवासी लवानापार थाना कोतवाली जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही गयी। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक अदद ईट का टुकड़ा, घटना से संबन्धित दो अदद काटन गाज संभावित मानव रक्त लगा एक अदद काटन गाज बरामद किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम मे थाना प्रभारी कोतवाली विश्वमोहन राय, प्रभारी एसओजी टीम एसआई चन्द्रकान्त पाण्डेय, एसआई संजय कुमार, एसआई पवन कुमार मौर्या, एसआई देवब्रत शर्मा,एसओजी टीम के रमेश यादव, इरसाद खान, धर्मेन्द्र कुमार, अभय उपाध्याय, संतोष कुमार, शिवम यादव, चन्दन कुमार, कोतवाली पुलिस के हेड कांस्टेबल मुन्नालाल चौधरी, हरेन्द्र यादव शामिल रहे।




