गोन्डा शहर क्षेत्र में चारों रही होली की धूम,डीजे की धुन पर लोगों ने नाचते हुए रंगों की मस्ती डूबे दिखे

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद में बुधवार को गली और मोहल्लो में होली की धूम मच रही थी जगह-जगह लोग टोली बनाकर होली के गानों पर लोगों ने एक दूसरे के ऊपर रंग लगाकर खूब मस्ती की। सुबह ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर में लोग पहुंचकर बाबा खाटू श्याम और दादी जी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और ठंडाई का जलपान किया।होली का खुमार ऐसा था कि लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई। इस दौरान श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश भावसिंहका, गोविंद जालूका, पुनीत बंसल, आलोक भावसिंहका,अंकित लवी, नितेश मित्तल,सुशील पचेरिया,विशाल बंसल,राजेश बंसल, दौलत शर्मा सहित भारी संख्या में लोगों ने होली खेली।शहर के मशहूर नूरामल मंदिर सीतापुर अस्पताल के समीप महिलाओं ने खूब होली खेली।इस दौरान लक्ष्मी अग्रवाल, ज्योति मित्तल, सोनम अग्रवाल, कविता काबरा, पूजा केडिया, मंजू अग्रवाल, सुरुचि अग्रवाल सहित मौजूद रही।उधर रानी बाजार में श्री राम जानकी महिला मंडल ने टोली बनाकर एक दूसरे को रंग लगाकर अबीर गुलाल लगाकर होली की खूब मस्ती की और होली के गानों पर खूब झूमीं।सीमा अग्रवाल, कविता बंसल, मीनू पचेरिया,रोली पचेरिया, रुचि अग्रवाल,वर्षा अग्रवाल, रचना पचेरिया, अनामिका बंसल सहित काफी संख्या में लोगों ने खूब मस्ती की।होली के मस्ती में लोग अलग-अलग डीजे पर डांस करते नजर आए प्रशासन की व्यवस्था बहुत चुस्त नजर आ रही थी।




